March 24, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

“एक भारत श्रेष्ठ भारत” कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, कोरबा के राधे कृष्ण मंदिर में दिखी सांस्कृतिक एकता की झलक

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा, अमरैयापारा स्थित राधे कृष्ण मंदिर प्रांगण में “एक भारत श्रेष्ठ भारत” अभियान के अंतर्गत एक भव्य एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक समरसता और सामाजिक सौहार्द को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथियों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही, जिससे माहौल बेहद उत्साहजनक और प्रेरक बन गया।

 

इस  कार्यक्रम में मुख्य रूप से बिहार भाजपा कार्यसमिति सदस्य हेमंत झा जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके साथ कोरबा की महापौर संजू देवी राजपूत जी, सह संयोजक दीपक ठाकुर जी, सर्वमंगला मंडल अध्यक्ष मनीष मिश्रा जी, और अन्य प्रमुख सामाजिक प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।

 

इस अवसर पर दिनेश झा जी, मुरारी सिंह जी, दीपक यादव जी, मनोज सिंह जी, राकेश नागरमल जी, जगदीश श्रीवास जी, अखंड मिश्रा जी, एवं स्मिता सिंह जी जैसे कई प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों ने कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाया। साथ ही अन्नपूर्णा श्रीवास जी, संगीता साव जी, शांति यादव जी, मनोहर राव जी, गायत्री देवी राजपूत जी, बबली श्रीवास्तव जी और आशा श्रीवास्तव जी की भागीदारी ने सामाजिक समरसता का सुंदर संदेश दिया।

कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति की विविधता को दर्शाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रेरणादायक भाषण और संवाद सत्र आयोजित किए गए। वक्ताओं ने “एक भारत श्रेष्ठ भारत” की अवधारणा पर प्रकाश डालते हुए यह संदेश दिया कि जब देश की विभिन्न संस्कृतियाँ एक सूत्र में बंधती हैं, तभी भारत अपने सर्वोत्तम स्वरूप को प्राप्त करता है।

सांस्कृतिक एकता, सामाजिक सहभागिता और राष्ट्रीय चेतना को समर्पित यह आयोजन स्थानीय लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना और सभी प्रतिभागियों ने इस तरह के आयोजनों को भविष्य में और व्यापक स्तर पर आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.