हस्तशिल्प विकास को नई दिशा देने श्रीमती शालिनी राजपूत ने संभाला अध्यक्ष पद, मुख्यमंत्री सहित कई गणमान्यजन रहे उपस्थित




त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा रायपुर ****/ माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी आज रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड की नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत जी के पदभार ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह में शामिल हुए। इस गरिमामयी अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने श्रीमती राजपूत को उनके नव दायित्व के लिए हार्दिक बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की मंगलकामना की।
समारोह में मुख्यमंत्री श्री साय जी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की समृद्ध हस्तशिल्प परंपरा को एक नई ऊंचाई तक पहुंचाने की जिम्मेदारी अब श्रीमती शालिनी राजपूत के हाथों में है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में राज्य का हस्तशिल्प क्षेत्र नवाचार, सशक्तिकरण और विपणन के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति करेगा। उन्होंने इस आयोजन को राज्य की सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक कारीगरों के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

इस अवसर पर माननीय विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी, कैबिनेट मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े जी, सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े जी, वरिष्ठ विधायक श्री धर्मलाल कौशिक जी, श्री गजेन्द्र यादव जी, श्री आशाराम नेताम जी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सरला कोसारिया जी, श्रीमती लक्ष्मी वर्मा जी, प्रदेश महामंत्री एवं छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाईज कॉर्पोरेशन (नागरिक आपूर्ति) अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव जी, प्रदेश मंत्री श्रीमती ओजस्वी मंडावी जी, छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड अध्यक्ष श्री दीपक म्हास्के जी, छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड अध्यक्ष श्री विकास मार्काम जी, राज्य अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष श्री अमरजीत सिंह छाबड़ा जी, राज्य खाद्य आयोग अध्यक्ष श्री संदीप शर्मा जी, लौह शिल्पकार विकास बोर्ड अध्यक्ष श्री प्रफुल्ल विश्वकर्मा जी, तेलघानी विकास बोर्ड अध्यक्ष श्री जितेन्द्र कुमार साहू जी, निःशक्तजन वित्त एवं विकास निगम अध्यक्ष श्री लोकेश कावड़िया जी, रजककार विकास बोर्ड अध्यक्ष श्री प्रहलाद रजक जी, राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड अध्यक्ष सुश्री मोना सेन जी, राज्य बाल संरक्षण आयोग अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा जी, मछुआ कल्याण बोर्ड अध्यक्ष श्री भरतलाल मटियारा जी, वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज जी, छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड अध्यक्ष श्री श्रीनिवास राव मड्डी जी, खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड अध्यक्ष श्री राकेश पाण्डेय जी एवं जिला अध्यक्ष श्री महेश जैन जी सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारीगण, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधिगण तथा गणमान्य नागरिकगण उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान वक्ताओं ने श्रीमती शालिनी राजपूत के सामाजिक योगदान, नेतृत्व क्षमता एवं महिलाओं के सशक्तिकरण में उनकी सक्रिय भूमिका का उल्लेख करते हुए उनके चयन को एक सराहनीय निर्णय बताया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की परंपरागत कला, शिल्प एवं सांस्कृतिक विविधता को दर्शाने वाले प्रदर्शनों ने भी दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया।

इस गरिमामयी आयोजन ने न केवल राज्य की सांस्कृतिक पहचान को सशक्त किया, बल्कि यह भी संकेत दिया कि छत्तीसगढ़ की हस्तशिल्प विरासत को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।


