July 28, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

विकसित भारत के अमृतकाल’ अभियान को धार देने प्रदेश स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  रायपुर। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 गौरवपूर्ण वर्षों और विकसित भारत के अमृतकाल के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे ‘संकल्प से सिद्धि’ अभियान को लेकर मंगलवार को रायपुर में प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। आगामी 9 जून से 21 जून तक चलने वाले इस अभियान की कार्ययोजना और कार्यक्रमों पर कार्यशाला में विस्तार से चर्चा की गई।

मोदी सरकार में लोकतंत्र और संविधान को मिला नया आयाम : किरण सिंह देव

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि ‘संकल्प से सिद्धि’ अभियान हो या अन्य कार्यक्रम, इन सबको जनांदोलन का रूप देने में कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा जिस व्यापकता के साथ सामने है, उसका आधार जमीनी स्तर पर चलने वाले कार्यक्रम हैं। श्री देव ने जोर देकर कहा कि कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे झूठ और भ्रामक प्रचार का मुकाबला सच्चाई से करना है।

उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को भारत की सांस्कृतिक विरासत और राजनीतिक संघर्ष की जानकारी होनी चाहिए। श्री मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रवाद की भावना को मजबूती मिली है, और संविधान व लोकतंत्र की रक्षा का कार्य वास्तव में उनके कार्यकाल में सुनिश्चित हुआ है। उन्होंने सोशल मीडिया को जनसंपर्क का प्रभावी माध्यम बताते हुए इसके उपयोग को और सशक्त करने पर बल दिया।

भाजपा की विश्वसनीयता ही इसकी सबसे बड़ी ताकत: पवन साय

भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने अपने उद्बोधन में जनसंघ से लेकर भाजपा तक की विचारधारा और संघर्ष यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा का मूल उद्देश्य अंतिम पंक्ति तक पहुंचना है। उन्होंने कहा कि ‘संकल्प से सिद्धि’ के माध्यम से हमें देश की उपलब्धियों को व्यापक रूप से समाज में ले जाना है।

श्री साय ने अभियान के तिथिवार कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस, पर्यावरण दिवस और आपातकाल की बरसी जैसे आयोजनों को राजनीतिक चेतना और जागरूकता का माध्यम बताया।

 

सोशल मीडिया और मीडिया की भूमिका पर रहा विशेष फोकस

अभियान के प्रदेश संयोजक रजनीश सिंह ने कार्यशाला में अभियान की प्रस्तावना रखते हुए सोशल मीडिया और पारंपरिक मीडिया की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि तय कार्यक्रमों की सफलता सुनिश्चित करने के लिए हर स्तर पर समर्पण भाव से जुटना होगा।

प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा ने ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ के कार्यक्रमों की जानकारी दी और बाकी कार्यक्रमों के निष्पादन के लिए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया।

तिरंगा यात्रा से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक की उपलब्धियों का बखान

प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने प्रदेश में निकली 3105 तिरंगा यात्राओं का ब्यौरा साझा करते हुए बताया कि ये यात्राएं न केवल राष्ट्रप्रेम की अभिव्यक्ति हैं, बल्कि भारतीय सेना के पराक्रम को सम्मान देने का एक सशक्त माध्यम भी बनीं।

वहीं, महामंत्री रामजी भारती ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ वृक्षारोपण अभियान और आपातकाल की बरसी (काला दिवस) के आयोजन की विस्तृत जानकारी दी।

 

आगामी प्रमुख कार्यक्रम इस प्रकार हैं:

6 जून: जिला स्तर पर मंडल टोलियों की कार्यशालाएं आयोजित होंगी।

8 जून: राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा व केंद्रीय मंत्री मीडिया से संवाद करेंगे।

9 जून से 9 जुलाई तक: ‘बदलता भारत – मेरा अनुभव’ विषय पर डिजिटल वीडियो प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

9 से 11 जून तक: राज्य व जिला स्तर पर प्रेस वार्ता, प्रदर्शनी एवं प्रोफेशनल मीट आयोजित होंगी।

12 से 14 जून तक: मंडल स्तर पर विकसित भारत संकल्प सभा आयोजित होंगी और संकल्प पत्र वितरित किए जाएंगे।

15 से 17 जून: शक्ति केंद्रों व पंचायतों पर चौपालों का आयोजन किया जाएगा; वरिष्ठ नागरिकों का आयुष्मान भारत योजना में पंजीकरण कराया जाएगा।

17 से 21 जून: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी मंडलों में योग शिविर आयोजित किए जाएंगे।

5 जून से 15 अगस्त तक: वृक्षारोपण व सीड बॉल के माध्यम से सघन वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा।

23 जून: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस पर बूथ स्तर पर कार्यक्रम।

25 जून: आपातकाल की बरसी (काला दिवस) पर जिला स्तर पर सेमिनार व प्रदर्शनी का आयोजन।

विशाल उपस्थिति और संगठनात्मक संकल्प के साथ कार्यक्रम संपन्न

कार्यशाला का संचालन भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित साहू ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन विधायक श्रीमती गोमती साय ने किया। इस अवसर पर विधायक मोतीलाल साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा, सरल कोसरिया, प्रदेश महामंत्री जगदीश (रामू) रोहरा, किशोर महानंद, रायपुर संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणीग्रही, लखनलाल देवांगन, दीपक म्हस्के, रमेश ठाकुर, एतराम साहू, रूप सिंह मंडावी, महापौर मीनल चौबे, सच्चिदानंद उपासने, मितुल कोठारी, सोशल मीडिया व आईटी सेल से जुड़े पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.