March 24, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ भाजपा मंडल बालको में  करेगा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल बालको द्वारा दिनांक 5 जून 2025, गुरुवार को सुबह 7:00 बजे वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम एम.जी.एम स्कूल के समीप स्थित नवीन चिल्ड्रन पार्क में आयोजित होगा।

भाजपा मंडल बालको के अध्यक्ष डिलेन्द्र यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने मंडल के सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि वे इस पुनीत कार्य में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इसे सफल बनाएं।

कार्यक्रम में जिले के ज्येष्ठ-श्रेष्ठ पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक एवं सहसंयोजक, बूथ प्रभारी, बूथ स्तर पर कार्यरत सभी कार्यकर्ता, पार्षदगण तथा अन्य जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। इस आयोजन के माध्यम से सभी को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा और यह प्रेरणा दी जाएगी कि प्रत्येक नागरिक को पौधारोपण और वृक्षों के संरक्षण के लिए जागरूक होना चाहिए।

डिलेन्द्र यादव ने यह भी कहा कि वर्तमान समय में तेजी से घटते वन क्षेत्र और बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए वृक्षारोपण एक अत्यंत आवश्यक कार्य बन गया है। हर नागरिक को इसमें अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी चाहिए।

कार्यक्रम के पश्चात पर्यावरण संरक्षण पर लघु चर्चा एवं स्वल्पाहार की भी व्यवस्था की गई है। यह आयोजन न केवल एक औपचारिकता, बल्कि समाज और प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है।

भवदीय,
डिलेन्द्र यादव
अध्यक्ष, भाजपा मंडल बालको
जिला कोरबा

🌿🌱🌳

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.