July 28, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

राताखार में ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ कार्यक्रम का आयोजन, महापौर संजू देवी ने सघन निरीक्षण में पाई अनियमितताओं पर जताई नाराज़गी”

1 min read

 

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा जिले के राताखार क्षेत्र में ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ अभियान के तहत एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक एकता और राष्ट्रीय एकजुटता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बिहार भाजपा कार्यसमिति के सदस्य हेमंत झा, कोरबा नगर निगम की महापौर संजू देवी राजपूत, कार्यक्रम के सह-संयोजक दीपक ठाकुर, सर्वमंगला मंडल अध्यक्ष मनीष मिश्रा, कोरबा मंडल अध्यक्ष योगेश मिश्रा, श्री दिनेश झा, मुरारी सिंह एवं राताखार क्षेत्र के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के पूर्व महापौर संजू देवी राजपूत ने क्षेत्र में विभिन्न सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर अनियमितताएं और लापरवाही सामने आईं, जिस पर महापौर ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना चाहिए, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

महापौर संजू देवी ने अधिकारियों को जनहित के कार्यों में पारदर्शिता और जिम्मेदारी बरतने की सख्त समझाइश दी तथा जनता की शिकायतों को प्राथमिकता से हल करने की बात कही।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की भावना को मजबूत करने हेतु देश की संस्कृतिक विविधता में एकता को समझने और उसे सम्मान देने की अपील की। साथ ही, स्थानीय प्रतिभाओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया, जिससे उपस्थित जनसमूह मंत्रमुग्ध हो गया।

, यह कार्यक्रम न केवल राष्ट्रीय एकता और भाईचारे का संदेश देने वाला रहा, बल्कि जनप्रतिनिधियों द्वारा जनहित में की गई सक्रियता और पारदर्शिता की भी एक मिसाल पेश की गई। राताखार क्षेत्र में यह आयोजन लंबे समय तक लोगों के स्मरण में रहेगा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.