March 24, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

शालिनी राजपूत 3 जून को संभालेंगी हस्तशिल्प विकास बोर्ड की कमान, समारोह में मुख्यमंत्री समेत कई दिग्गज रहेंगे मौजूद

 


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा रायपुर ****/   छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड की नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत कल 3 जून को पदभार ग्रहण करेंगी। इस अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम (साइंस कॉलेज परिसर) में दोपहर 12:30 बजे भव्य अभिनंदन एवं पदभार ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।

इस विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, वहीं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री, सांसद, विधायक और नगर निगम की महापौर भी मौजूद रहेंगे

इस अवसर पर मंच पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे:

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती किरण सिंह देव

उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव एवं श्री विजय शर्मा

कैबिनेट मंत्रीगण: रामविचार नेताम, दयालदास बघेल, केदार कश्यप, लखनलाल देवांगन, श्याम बिहारी जायसवाल, ओ.पी. चौधरी, लक्ष्मी राजवाड़े एवं टंकराम वर्मा

सांसदगण: बृजमोहन अग्रवाल एवं भोजराज नाग

विधायकगण: राजेश मूणत, विक्रम उसेण्डी, सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू एवं आशाराम नेताम

रायपुर महापौर: श्रीमती मीनल चौबे

शालिनी राजपूत वर्तमान में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष हैं और लंबे समय से महिला सशक्तिकरण व ग्रामीण हस्तशिल्प के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। उन्हें हस्तशिल्प विकास बोर्ड की अध्यक्ष बनाए जाने पर राज्यभर में महिला नेतृत्व को नई ऊर्जा मिली है।

कार्यक्रम को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। आयोजन समिति के अनुसार, यह समारोह न केवल एक पदभार ग्रहण कार्यक्रम होगा बल्कि राज्य के पारंपरिक हस्तशिल्प उद्योग को नई दिशा देने की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.