हरदी बाजार मंडल में मनाया गया अहिल्याबाई होल्कर जी का त्रिशताब्दी वर्ष, मंदिर व तालाब में चलाया गया स्वच्छता





त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ हरदी बाजार (छत्तीसगढ़)। पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर जी की 300वीं जयंती के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के हरदी बाजार मंडल द्वारा सेवा और स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत मंदिर परिसर और तालाब के आसपास सफाई की गई तथा क्षेत्रवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
मंडल अध्यक्ष कृष्णा पटेल के नेतृत्व में चलाए गए इस स्वच्छता अभियान में कार्यकर्ताओं ने मंदिर और तालाब की सफाई कर रानी अहिल्याबाई होल्कर जी के आदर्शों को स्मरण किया। इस अवसर पर श्री पटेल ने कहा कि रानी अहिल्याबाई न केवल एक न्यायप्रिय और प्रजापालक शासिका थीं, बल्कि उन्होंने जनकल्याण के कार्यों को भी सर्वोपरि माना। उनकी स्मृति में सेवा कार्य करना हमारे लिए गर्व की बात है।
तालाब की सफाई के दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने अपील की कि जलस्रोतों को स्वच्छ रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से तालाब में गंदगी न फैलाने की अपील की और पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी निभाने को कहा।
स्वच्छता अभियान में भाजपा युवा मोर्चा के मीडिया प्रभारी रॉबिन पटेल, युवा मोर्चा सदस्य सूरज पटेल, रामकुमार पटेल, राजू पटेल, रमेश पटेल, लाला, प्रीतम सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने मिलकर मंदिर और तालाब परिसर की सफाई की तथा रानी अहिल्याबाई होल्कर जी के योगदान को नमन किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता व समाजसेवा की भावना के साथ निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।



