July 27, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी वर्ष पर भाजपा उरगा मंडल ने किया स्वच्छता अभियान, मंदिर-तालाब की सफाई कर दी श्रद्धांजलि

1 min read

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  उरगापुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर जी की 300वीं जयंती के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी उरगा मंडल द्वारा स्वच्छता सेवा अभियान चलाया गया। इस अवसर पर मंडल के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के मंदिर परिसर एवं तालाब की साफ-सफाई कर स्वच्छता और सेवा का संदेश दिया।

कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष श्री किशन साव ने किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि जल संरक्षण के लिए तालाबों की सफाई में सक्रिय भागीदारी करें एवं पूजा के बाद फूल, मूर्ति, कपड़े या अन्य सामग्री का विसर्जन तालाबों में न करें। उन्होंने कहा कि यह प्रयास न केवल स्वच्छता को बढ़ावा देता है, बल्कि जल स्रोतों को सुरक्षित रखने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।

 

इस सेवा कार्य में भाजपा मंडल अध्यक्ष किशन साव के साथ उपाध्यक्ष संजू वैष्णव, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष नरेन्द्र पटेल, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष रविन्द्र सोनी, सीताराम कैवर्त, उमाशंकर जायसवाल, शंभूराव भोसले, मनोरमा सोनी, ओमप्रकाश कैवर्त सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता भी उपस्थित रहीं।

सभी ने मिलकर अहिल्याबाई होल्कर जी के जीवन और सेवा कार्यों को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.