भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता का किरंदुल दौरा, सुशासन तिहार शिविर में लिया भाग, कार्यकर्ताओं में भरा नया उत्साह




त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा राहुल दंतेवाड़ा ****/ भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री संतोष गुप्ता ने किरंदुल नगर का दौरा किया। उनके नगर आगमन पर भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। श्री गुप्ता ने संगठन की गतिविधियों और भावी रणनीति को लेकर कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद किया तथा भाजपा के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की।
किरंदुल नगर पालिका में छत्तीसगढ़ सरकार के सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर में श्री गुप्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। शिविर में उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रूबी शैलेन्द्र सिंह के साथ संयुक्त रूप से मातृशक्तियों की गोद भराई एवं नवजात शिशुओं का अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराया। यह आयोजन क्षेत्रीय जनता के बीच विशेष सराहना का केंद्र बना।

इसके पश्चात जिलाध्यक्ष ने भाजपा कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों के साथ क्रमबद्ध बैठक कर संगठनात्मक विषयों पर गहन चर्चा की। बैठक में पार्टी की जमीनी मजबूती, कार्यकर्ताओं की भूमिका, और जनता से संपर्क को सुदृढ़ करने जैसे अहम मुद्दों पर मंथन किया गया।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री गुप्ता ने कहा, “भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता स्वयं में जिलाध्यक्ष है।” इस प्रेरणास्पद वाक्य से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता और मजबूत हुई।
श्री गुप्ता ने किरंदुल स्थित गौशाला का निरीक्षण भी किया और वहां की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर संबंधित अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि सुशासन तिहार 2025 के उद्देश्यों को लेकर संकल्पित हैं, और जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना ही हमारा लक्ष्य है।
इस दौरान प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
नगर पालिका अध्यक्ष रूबी शैलेन्द्र सिंह, किरंदुल मण्डल प्रभारी सत्यजीत सिंह चौहान, मण्डल अध्यक्ष विजय सोढ़ी, मनीष सुराना, शैलेन्द्र सिंह, जितेंद्र गुप्ता, नजमुल हक़, सुनील गुप्ता, आर.सी. नाहक, अतुल सिंह, डी.पी. मिश्रा, दीना नाथ ठाकुर, विक्रम नाहक, मोहित धवन, तपन दास, सुखदेव पोयाम, निमाई पाल, पवित्रो जाल, तुलेश्वर निषाद, भावना सक्सेना, शालिनी कर्मा, सरस्वती डहरिया, सुनीता साहु, ज्योत्सना सवाई, अंजली शर्मा, राजेश्वरी, एम. सिंधु, छाया गुप्ता सहित अनेक कार्यकर्ता एवं पार्षदगण — लक्ष्मी ठाकुर, देवकी ठाकुर, यशोदा चुन्नम, रूपारानी, राजकुमार सोनी, थॉमस बाबूदुर्गम आदि।
कार्यक्रम में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति से स्पष्ट हुआ कि पार्टी के प्रति जनसमर्थन और कार्यकर्ता का समर्पण निरंतर प्रगाढ़ होता जा रहा है।


