July 27, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

जनपद उपाध्यक्ष मनोज झा का पर्यावरण के लिए अनूठा संकल्प — लगाएंगे 1000 पेड़, जन-सहयोग से होंगे 2000 अतिरिक्त पौधारोपण

1 min read

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ करतला, मई 2025 — पृथ्वी और पर्यावरण की रक्षा के लिए जनपद पंचायत करतला के उपाध्यक्ष श्री मनोज झा ने एक प्रेरणादायक पहल की है। विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) एवं अपने जन्मदिवस के उपलक्ष्य में उन्होंने अगले एक माह के भीतर स्वयं 1000 पेड़ लगाने तथा आमजन व जनप्रतिनिधियों के सहयोग से 2000 और पौधे लगवाने का संकल्प लिया है।

श्री झा का यह प्रयास न केवल पर्यावरणीय चेतना का प्रतीक है, बल्कि समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी और गहरी संवेदनशीलता को भी दर्शाता है। उन्होंने कहा, “अगर हमें पृथ्वी को बचाना है तो सामूहिक रूप से पेड़ लगाना ही सबसे प्रभावी उपाय है। यह अभियान सिर्फ आज के लिए नहीं, आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरा भविष्य सुनिश्चित करने का प्रयास है।”

मनोज झा ने यह भी सुनिश्चित किया है कि लगाए गए पौधों का संरक्षण, नियमित देखभाल और पोषण भी उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी होगी। उन्होंने जनपद क्षेत्र के सभी सरपंचों, जनप्रतिनिधियों, जनपद सदस्यों एवं नागरिकों से अपील की है कि वे इस वृक्षारोपण अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और धरती को हरा-भरा बनाने में सहयोग करें।

गरीब बच्चों की शिक्षा और सहायता के लिए मानदेय करेंगे समर्पित

सिर्फ पर्यावरण की चिंता ही नहीं, श्री झा ने सामाजिक सरोकारों को भी प्राथमिकता दी है। उन्होंने घोषणा की है कि उन्हें जनपद उपाध्यक्ष के रूप में प्राप्त होने वाला मानदेय गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद बच्चों की सहायता हेतु दान करेंगे। इस धनराशि का उपयोग शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में किया जाएगा।

उनकी इस बहुआयामी पहल को पूरे जनपद में प्रशंसा मिल रही है। यह उम्मीद की जा रही है कि श्री झा का यह कदम न केवल पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में बल्कि सामाजिक सेवा के क्षेत्र में भी एक प्रेरणास्त्रोत बनेगा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.