March 24, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

आतंकवादियों को ‘पीड़ित’ कहने पर भाजपा का कांग्रेस पर हमला, विचारधारा पर उठाए सवाल

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा  *****/  रायपुरकांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के एक कथित बयान, जिसमें उन्होंने आतंकवादियों को “पीड़ित” कहा, को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तीव्र प्रतिक्रिया दी है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी ने इस बयान की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि यह कांग्रेस की विचारधारा पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है।

 

 

श्री चिमनानी ने कहा कि यह बेहद आपत्तिजनक है कि जिस देश में आतंकवाद ने हजारों निर्दोष लोगों की जान ली है, वहाँ एक राष्ट्रीय पार्टी के वरिष्ठ नेता आतंकियों के लिए सहानुभूति जता रहे हैं। उन्होंने कहा, “आतंकी नहीं, अपितु पूरा देश आतंकवाद से पीड़ित है। कांग्रेस के नेताओं द्वारा नक्सलियों और आतंकियों के नाम के आगे ‘जी’ और ‘साहब’ लगाना, और अब उन्हें पीड़ित बताना, भारतवासियों को चौंका देने वाला है।”

भाजपा नेता ने आगे कहा कि जब पाकिस्तान पर हमला होता है या भारत आतंकवाद का सामना करता है, तब कांग्रेस नेताओं के बयान पाकिस्तान की मीडिया में दिखाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की इस कथित सोच से देश के नागरिकों की भावनाएं आहत हो रही हैं।

अमित चिमनानी ने कांग्रेस को घेरते हुए पूछा कि क्या यह पार्टी की सोच है या व्यक्तिगत नेताओं की गलती? “अगर गलती है तो बार-बार यही गलती क्यों होती है, और सिर्फ नक्सलियों और आतंकियों के लिए ही क्यों होती है?” उन्होंने कहा।

उन्होंने याद दिलाया कि इससे पहले भी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ऑपरेशन ‘सिंदूर’ को ‘छोटा ऑपरेशन’ कहकर उसका महत्व कम आँकने का प्रयास किया था और राहुल गांधी द्वारा भारतीय सेना की प्रेस वार्ता के बाद कथित तौर पर सेना की कार्रवाई पर सवाल उठाकर उसे कमजोर करने की कोशिश की गई थी।

भाजपा ने मांग की है कि कांग्रेस इस मुद्दे पर अपनी स्थिति स्पष्ट करे और बताए कि वह आतंकवाद और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे गंभीर मुद्दों पर क्या रुख रखती है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.