July 23, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

सरकारी जल योजना का निजी उपयोग, जनपद उपाध्यक्ष ने लिया संज्ञान

1 min read

ग्राम सीधा पाठ में पेयजल योजना का दुरुपयोग, ग्रामीणों को मिलेगा न्याय

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****  ग्राम पंचायत कराई नारा के अंतर्गत ग्राम सीधा पाठ में सरकार द्वारा खनिज न्यास मद से संचालित पेयजल सुविधा विस्तार कार्य का दुरुपयोग सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम के निवासी सम्मे लाल धोबी द्वारा इस सरकारी बोर का उपयोग व्यक्तिगत रूप से किया जा रहा है, जो कि जनहित में संचालित इस योजना के उद्देश्यों के विपरीत है।

यह योजना विशेष रूप से ग्रामीणों को स्वच्छ और सतत जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाई जा रही है, परंतु इसका निजी लाभ के लिए उपयोग किए जाने से ग्रामीणों में असंतोष की भावना उत्पन्न हो गई है।

मामले की जानकारी मिलते ही जनपद उपाध्यक्ष श्री मनोज झा मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने सम्बंधित विभाग के अधिकारियों और ग्राम पंचायत सरपंच को उचित दिशा-निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि यह जल सुविधा आम जनता के लिए है और इसका उपयोग समस्त ग्रामीणों को समान रूप से मिलना चाहिए।

जनपद उपाध्यक्ष ने यह भी आश्वासन दिया कि इस मामले में कार्रवाई की जाएगी और भविष्य में किसी भी प्रकार की अनियमितता न हो, इसके लिए सतत निगरानी की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही, उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि यदि कहीं पर इस तरह की कोई अन्य अनियमितता हो तो वे तत्काल प्रशासन को सूचित करें, ताकि समय पर समाधान हो सके।

इस घटना से एक बार फिर यह संदेश गया है कि सार्वजनिक संसाधनों का दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जनता के हक को सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन सजग है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.