“ईवीएम पर कांग्रेस का फर्जी नैरेटिव अब नहीं चलेगा, जनता सच जान चुकी है: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव”




त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा रायपुर ****/ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कांग्रेस द्वारा ईवीएम पर बार-बार उठाए जाने वाले सवालों को लेकर तीखा हमला बोला है। बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए श्री देव ने कहा कि कांग्रेस अब अपने झूठे नैरेटिव से जनता को भ्रमित नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस जीतती है, तब ईवीएम सही होती है और जब हारती है तो उसी ईवीएम को दोष देती है। यह दोहरा चरित्र अब जनता समझ चुकी है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सोशल मीडिया के ज़माने में हर व्यक्ति हर बात से अवगत हो रहा है। कांग्रेस अब लोगों को गुमराह नहीं कर सकती। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने सरकार में रहते हुए जनहित के किसी भी कार्य पर ध्यान नहीं दिया, बल्कि झूठे नारों और वादों के सहारे सत्ता पर काबिज रही। अब जब उन्हें सत्ता से बाहर होना पड़ा है, तो वे हार का ठीकरा ईवीएम और संवैधानिक संस्थाओं पर फोड़ने में लगे हैं। लेकिन अब कांग्रेस का यह ‘ईवीएम ड्रामा’ खत्म हो चुका है।
संगठनात्मक बैठकों में आगामी योजनाओं की रूपरेखा तैयार
प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रकारों को जानकारी दी कि भाजपा के राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश तथा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन एकदिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंचे हैं। उनके नेतृत्व में पार्टी की कई महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठकों का आयोजन हुआ। इन बैठकों में प्रदेश महामंत्रियों, निगम-मंडल के नव नियुक्त अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों तथा पार्टी के सातों मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों के साथ विस्तृत चर्चा की गई।
बैठकों का उद्देश्य आगामी कार्यक्रमों की योजना बनाना, संगठन की समीक्षा करना तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम पंक्ति तक पहुँचाने की रणनीति तय करना रहा। शिवप्रकाश ने उपस्थित पदाधिकारियों को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने दायित्वों के प्रति सजग रहना चाहिए और समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
‘गाँव चलो-बस्ती चलो’ अभियान और अंबेडकर जयंती पर होंगे विशेष कार्यक्रम
किरण सिंह देव ने बताया कि आगामी 13 अप्रैल से 25 अप्रैल तक पार्टी द्वारा ‘गाँव चलो-बस्ती चलो अभियान’ चलाया जाएगा। इसके अंतर्गत पार्टी कार्यकर्ता गाँव-गाँव व बस्तियों में जाकर लोगों से संवाद करेंगे, सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगे और संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त करेंगे।
साथ ही 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में प्रदेश भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का लक्ष्य रखा गया है।
विशेष उपस्थिति
संगठनात्मक बैठकों में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं विजय शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठकों में भाजपा की रणनीति, विभागीय जिम्मेदारियाँ और समाज के विभिन्न वर्गों तक संगठन की पहुँच बढ़ाने को लेकर व्यापक चर्चा क


