March 5, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

शहीदों को समर्पित एक अनूठा आयोजन: कोरबा में “बलिदान दिवस” पर वीर सपूतों को दी गई श्रद्धांजलि

 त्रिनेत्र टाइम्स ****/  कोरबा। हिंदू जागरण मंच के तत्वावधान में 23 मार्च 2025 को सुभाष चौक, निहारिका में “बलिदान दिवस” का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारत माता के वीर सपूतों भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु सहित राष्ट्र के लिए प्राण न्योछावर करने वाले समस्त बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी गई। उपस्थित जनसमूह ने दीप जलाकर, पुष्प अर्पित कर एवं भारत माता की आरती कर इन बलिदानियों को नमन किया।

वीर बलिदानियों की प्रतिमाओं पर दुग्धाभिषेक एवं रक्त तिलक

सुभाष चौक स्थित सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की प्रतिमाओं पर मंत्रोच्चार के साथ दुग्धाभिषेक किया गया। हिंदू जागरण मंच के जिला सह संयोजक अखिलेश जायसवाल ने अपने रक्त से तिलक कर बलिदानियों के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की। इस दौरान उपस्थित स्वयंसेवकों और जनमानस ने शहीदों के सम्मान में दीप प्रज्वलित कर देशभक्ति की भावना को सशक्त किया।

गुरुमाँ साध्वी गिरिजेश नंदिनी के प्रेरणादायक विचारों ने भरा जोश

इस आयोजन में स्वामी भजनानंद आश्रम केंदई की संचालिका एवं दुर्गा वाहिनी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षा गुरुमाँ साध्वी गिरिजेश नंदिनी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने प्रभावशाली संबोधन में बलिदानियों के संघर्ष को स्मरण कराते हुए, सभी नागरिकों को राष्ट्रहित में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। उनके जोशीले वक्तव्यों ने जनमानस में ऊर्जा का संचार किया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्वयंसेवकों, विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने एक साथ मिलकर भारत माता की आरती कर राष्ट्र के प्रति अपनी निष्ठा प्रकट की।

देशभक्ति गीतों से गूंज उठा सुभाष चौक

इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने ओजस्वी देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी, जिसने पूरे माहौल को राष्ट्रप्रेम से भर दिया। गीतों के माध्यम से वीर शहीदों को याद किया गया और उनके बलिदान को नमन किया गया।

स्कूली बच्चों ने किया खुदीराम बोस पर नाट्य मंचन

कार्यक्रम में पूर्णिमा भट्टाचार्य दीदी के मार्गदर्शन में स्कूली बच्चों द्वारा बलिदानी खुदीराम बोस के जीवन और उनके राष्ट्रप्रेम पर आधारित एक नाट्य मंचन प्रस्तुत किया गया। इस प्रस्तुति ने दर्शकों को देश की स्वतंत्रता के लिए दिए गए बलिदानों से अवगत कराया और सभी को भावुक कर दिया।

बलिदानियों की गौरवगाथा से प्रेरित हुआ जनसमूह

इस आयोजन में हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देना था, बल्कि राष्ट्रभक्ति की भावना को प्रबल करना और नागरिकों को देशहित में कार्य करने के लिए प्रेरित करना था

इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए हिंदू जागरण मंच,  और अन्य हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विशेष भूमिका निभाई।

आभार व्यक्त

हिंदू जागरण मंच,  और सभी सहयोगी संगठनों की ओर से जिला संयोजक आशीष सिंह ने आयोजन में उपस्थित सभी गणमान्यजनों, स्वयंसेवकों एवं जनमानस का हृदय से आभार व्यक्त किया।

“जब तक सूरज चाँद रहेगा, शहीदों का नाम रहेगा!”

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.