March 4, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

क्षत्रिय समाज महिला मंडल कोरबा ने होली मिलन में बांधा समरसता का रंग, वरिष्ठ महिलाओं का किया सम्मान

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ क्षत्रिय समाज महिला मंडल कोरबा द्वारा एक भव्य होली मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें समाज की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस आयोजन का उद्देश्य न केवल होली के रंगों से वातावरण को सराबोर करना था, बल्कि समाज की वरिष्ठ महिलाओं को सम्मानित कर उनके योगदान को सराहना भी देना था।

कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हुई, जहां महिलाओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद समाज की उन वरिष्ठ महिलाओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने परिवार और समाज के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्हें शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया, जिससे वे भाव-विभोर हो उठीं।

इसके अलावा, मनोरंजक गेम्स और फन एक्टिविटीज का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रचनात्मक और मनोरंजक खेलों में विजेता रहने वाली महिलाओं को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।

 

कार्यक्रम के दौरान महिला मंडल की पदाधिकारियों ने सामाजिक एकता, संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण पर बल दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी सौहार्द को बढ़ाने और महिलाओं को एक सशक्त मंच देने का कार्य करते हैं।

अंत में, सभी महिलाओं ने इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वालों का आभार व्यक्त किया और इस तरह के कार्यक्रमों को आगे भी जारी रखने की इच्छा जताई।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.