March 4, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

डाइट कोरबा की सक्रिय भागीदारी से सफल हुआ राष्ट्रव्यापी महा परीक्षा अभियान

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***/  उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम” के अंतर्गत “राष्ट्रव्यापी महा परीक्षा अभियान – बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान आकलन परीक्षा” 23 मार्च 2025 (रविवार) को सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। इस अभियान में डाइट कोरबा ने प्राचार्य श्री राम हरि शराफ के मार्गदर्शन में स्वयं एवं जिले के पांचों विकासखंडों के प्रभारी, डी.एल.एड. छात्राध्यापकों एवं वॉलंटियर्स के सहयोग से सक्रिय भूमिका निभाई।


साक्षरता के लक्ष्य को साकार करने की पहल

डाइट कोरबा द्वारा इस अभियान को सफल बनाने के लिए परीक्षा से पूर्व व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान चलाया गया। इसके तहत घर-घर जाकर 15 वर्ष से अधिक उम्र के उन शिक्षार्थियों को चिन्हांकित किया गया जिन्होंने औपचारिक शिक्षा प्राप्त नहीं की है। उन्हें परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रेरित किया गया।

प्रचार-प्रसार के मुख्य माध्यम:

रैली निकालकर जागरूकता अभियान
पोस्टर, बैनर एवं दीवार लेखन के माध्यम से सूचना प्रसार
रंगोली एवं पीले चावल के निमंत्रण द्वारा आमंत्रण
समुदाय से सीधा संवाद स्थापित कर लोगों को परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रेरित करना

23 मार्च को परीक्षा के दिन, डाइट के वॉलंटियर्स द्वारा पंजीकृत शिक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुँचाने एवं परीक्षा में शामिल कराने का कार्य किया गया।


परीक्षा केंद्रों पर प्रभावी मॉनिटरिंग

डाइट कोरबा द्वारा पांचों विकासखंडों – पाली, कटघोरा, कोरबा, करतला एवं पोड़ी में मॉनिटरिंग टीम तैनात की गई। ये टीमें परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर मॉनिटरिंग प्रपत्र भरने का कार्य किया, जिसमें निम्नलिखित सूचनाएँ दर्ज की गईं –

पंजीकृत एवं परीक्षा में शामिल शिक्षार्थियों की संख्या
महिला एवं पुरुष परीक्षार्थियों का अनुपात
परीक्षा केंद्रों में पेयजल व अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था
प्रचार-प्रसार की स्थिति एवं नवाचार की जानकारी
बैनर, पोस्टर एवं विशेष परीक्षार्थियों की उपस्थिति
मूल्यांकनकर्ताओं की नियुक्ति की जानकारी


सफल आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाने वालों का सम्मान

अभियान की सफलता के लिए डाइट कोरबा के प्राचार्य श्री राम हरि शराफ ने DCL प्रभारी व्याख्याता श्रीमती पी. प्रधान, सहप्रभारी श्रीमती जे.के. फ्लोरा, श्रीमती आशु गुप्ता, वरिष्ठ व्याख्याता श्री पी.के. कौशिक, श्रीमती जी. कुमार, श्रीमती आर.आर. जाटवर, श्रीमती रिंकू लोध एवं श्रीमती किरणलता शर्मा को उनके सक्रिय योगदान के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।


साक्षरता की ओर एक मजबूत कदम

डाइट कोरबा की इस सक्रिय भागीदारी ने यह साबित किया कि शिक्षा सबके लिए अभियान को सफल बनाने और समाज को साक्षर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। यह परीक्षा अभियान नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के उद्देश्यों को पूर्ण करने में एक महत्वपूर्ण कड़ी साबित हुआ और भविष्य में भी ऐसे प्रयासों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया गया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.