March 5, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

छत्तीसगढ़ में ‘बिहार तिहार’ के रूप में मना बिहार दिवस, ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का लिया संकल्प

 

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा   दुर्ग, छत्तीसगढ़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ अभियान के तहत बिहार दिवस का भव्य आयोजन छत्तीसगढ़ में ‘बिहार तिहार’ के रूप में किया गया। मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन प्रभारी एवं बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन तथा विशिष्ट अतिथि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में दुर्ग बायपास रोड स्थित एक निजी होटल में स्नेह मिलन कार्यक्रम संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण से हुई, जिसके बाद छत्तीसगढ़ का राजकीय गीत ‘अरपा पैरी के धार’ का गायन किया गया। इस अवसर पर उत्तर भारतीय समाज के प्रमुखों को मोमेंटो व साल भेंट कर सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का संबोधन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिहार स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बिहार और छत्तीसगढ़ की संस्कृति एक-दूसरे से गहराई से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में उनके विधानसभा क्षेत्र के तालाब में छठ पर्व पर 10,000 से अधिक श्रद्धालु उपस्थित रहते हैं, जिससे बिहार और छत्तीसगढ़ के बीच मजबूत सांस्कृतिक संबंध स्पष्ट होते हैं।

उन्होंने कहा कि देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद और नालंदा विश्वविद्यालय जैसी धरोहरें बिहार की गौरवशाली परंपरा का प्रतीक हैं। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए बताया कि प्रदेश की 70 लाख महिलाओं को ‘महतारी वंदन योजना’ का लाभ दिया जा रहा है और कृषिहीन किसानों को सहायता प्रदान की जा रही है

मुख्यमंत्री ने वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन द्वारा छठ पूजा के लिए तालाब के भव्य निर्माण को ऐतिहासिक कार्य बताया और उन्हें बधाई दी।

नितिन नबीन का वक्तव्य

छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन प्रभारी एवं बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन ने कहा कि बिहार अब जात-पात की राजनीति से ऊपर उठकर विकास की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का सपना साकार किया जा रहा है

उन्होंने 2005 के बिहार की स्थिति पर चर्चा करते हुए कहा कि उस समय बिहार में जंगलराज था, लेकिन अब राज्य का बजट 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो चुका है और बिहार में विकास की बयार बह रही है। उन्होंने छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को साधुवाद दिया।

अन्य प्रमुख अतिथियों का संबोधन एवं सहभागिता

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, विधायक रिकेश सेन, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय, भिलाई जिला संगठन प्रभारी संदीप शर्मा, पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशिला साहू, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चंद्रिका चंद्राकर, भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, महापौर अलका बाघमार, जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे, पूर्व विधायक लाभचंद बाफना, सावलाराम डहरे, आशुतोष सिंह, भाजपा जिला महामंत्री प्रेमलाल साहू, बृजेंद्र सिंह, दया सिंह एवं लल्लन मिश्रा सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने कार्यक्रम का संचालन किया, जबकि भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.