March 5, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

दीपका कोयला खदान: लक्ष्य से पीछे, 10 दिन में 2.15 MT उत्पादन की चुनौती

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा /**** कोरबा। कोल इंडिया के चेयरमैन पी.एम. प्रसाद ने एसईसीएल की मेगा परियोजना दीपका कोयला खदान का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ एसईसीएल के सीएमडी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। श्री प्रसाद ने सबसे पहले साइलो और कोयला प्रेषण व्यवस्था की समीक्षा की। रेलवे साइडिंग पर मालवाहन और लोडिंग व्यवस्था का जायजा लेने के बाद खदान के व्यू प्वाइंट से निरीक्षण किया।

उत्पादन लक्ष्य से पीछे खदान
दीपका खदान 34 मिलियन टन के वार्षिक लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रयासरत है, लेकिन अभी 2.15 मिलियन टन उत्पादन शेष है, जबकि लक्ष्य पूरा करने के लिए मात्र 10 दिन बचे हैं। इस चुनौती को ध्यान में रखते हुए, चेयरमैन ने अधिकारियों के साथ उत्पादन बढ़ाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की।

भविष्य की योजनाओं पर विचार-विमर्श
निरीक्षण के बाद श्री प्रसाद सुवाभोड़ी पेंच पहुंचे, जहां उन्होंने उत्पादन और परिवहन व्यवस्था को सुचारू करने के लिए विभिन्न योजनाओं पर विचार-विमर्श किया। इस दौरान सेल प्रबंधन में सुधार के लिए नई रणनीतियों पर भी चर्चा हुई।

आगे का दौरा कुसमुंडा खदान का संभावित
यह कोरबा क्षेत्र की खदानों का श्री प्रसाद द्वारा किया गया दूसरा निरीक्षण था। पहले दौरे में भी उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे। संभावना है कि अगला दौरा गेवरा और दीपका के बाद कुसमुंडा कोयला खदान का होगा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.