July 22, 2025

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

रामकथा से मिलता है जीवन को सही दिशा देने का संदेश – मनोज झा

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ करतला। ग्राम पंचायत ढनढनी में अखंड नवधा रामायण के आयोजन के प्रथम दिवस भव्य कलश यात्रा एवं शोभायात्रा निकाली गई। पूजन-अर्चन के पश्चात जनपद पंचायत करतला की अध्यक्ष श्रीमती अशोका बाई कंवर एवं जनपद उपाध्यक्ष मनोज झा ने आयोजन का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद सदस्य रीना सिदार, सरपंच कोठारी विश्राम कंवर, राकेश यादव, संजू वैष्णव, तुलसी रात्रे, कवल सिंह, पूर्व सरपंच तेरस बाई सहित ग्राम के सरपंच, पंच, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में माता-बहनें उपस्थित रहीं।

रामकथा जीवन को देती है नई दिशा – मनोज झा

जनपद उपाध्यक्ष मनोज झा ने अपने उद्बोधन में कहा कि रामायण केवल अतीत की कथा नहीं, बल्कि जीवन के जटिल प्रश्नों को समझने का मार्गदर्शक है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम केवल धर्म के प्रतीक नहीं थे, बल्कि सत्य, नैतिकता, सहनशीलता, धैर्य, दया, नेतृत्व क्षमता, मित्रता और पारिवारिक मूल्यों के आदर्श स्वरूप थे।

“रामकथा हमें मूल्य आधारित जीवन जीने की प्रेरणा देती है। यदि हम श्रीराम के चरित्र को अपने पारिवारिक और सामाजिक जीवन में अपनाते हैं, तो यही रामायण की सच्ची सार्थकता होगी,” – मनोज झा।

जनपद अध्यक्ष श्रीमती अशोका बाई कंवर ने भी अपने संबोधन में भगवान श्रीराम की महिमा का गुणगान किया और कहा कि रामायण से हमें धर्म, कर्तव्य और समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारियों का बोध होता है।

आयोजन समिति को साधुवाद

मनोज झा ने इस धार्मिक आयोजन के लिए समिति के सभी सदस्यों को बधाई दी और कहा कि ऐसे आयोजन समाज को आध्यात्मिक दिशा प्रदान करने के साथ-साथ संस्कारों को संजोने का कार्य करते हैं।

कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की विशाल उपस्थिति ने इस धार्मिक आयोजन को भव्यता प्रदान की और पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.