प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव की अगुवाई में नव निर्वाचित जिपं सदस्य संदीप यदु ने थामा कमल




त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा और नीति से प्रभावित होकर जनता कांग्रेस (जोगी) समर्थित रायपुर जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक-01 से निर्वाचित सदस्य संदीप यदु ने मंगलवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव की अगुवाई में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा, रायपुर जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, विधायक मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा, गुरु खुशवंत साहेब, इंद्रकुमार साहू, जिला भाजपा अध्यक्ष श्याम नारंग सहित कई प्रमुख नेता, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव ने इस अवसर पर कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी और वैचारिक पार्टी है, जो जन सेवा को प्रभु सेवा मानकर कार्य करती है। उन्होंने बताया कि भाजपा के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन स्थापित हो रहा है, जिससे विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता पार्टी से जुड़ने के लिए उत्साहित हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भाजपा सरकार सभी वर्गों के कल्याण और विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि भाजपा ने प्रदेश में 60 लाख से अधिक नए सदस्य बनाए हैं और विधानसभा तथा लोकसभा चुनाव के दौरान भी हजारों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भाजपा की नीतियों और योजनाओं से प्रभावित होकर अन्य दलों के कार्यकर्ता भी भाजपा की विचारधारा को अपना रहे हैं।
