August 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

ग्राम पंचायत देवलापाठ में नरेंद्र बिंझवार निर्विरोध सरपंच निर्वाचित, भाजपा बरपाली मंडल अध्यक्ष को मिला जनसमर्थन

1 min read

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा-करतला। ****/ कोरबा जिले के रामपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत देवलापाठ में भाजपा बरपाली मंडल अध्यक्ष नरेंद्र बिंझवार निर्विरोध सरपंच निर्वाचित हुए हैं। उनकी इस जीत को गांववासियों की एकता और आपसी सहमति का परिणाम माना जा रहा है।

हमारे समाचार सहयोगी ने बताया कि सरपंच पद के लिए दो प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था, लेकिन गांव के वरिष्ठजनों और प्रमुखों की समझाइश और परामर्श के बाद दूसरे प्रत्याशी ने अपना नाम वापस ले लिया। इस तरह, नरेंद्र बिंझवार निर्विरोध ग्राम पंचायत के सरपंच चुने गए।

नरेंद्र बिंझवार भाजपा बरपाली मंडल के अध्यक्ष होने के साथ-साथ क्षेत्र में एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं। वे ग्राम विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनकी निर्विरोध जीत से गांववासियों के बीच एकता और भाजपा के प्रति विश्वास का संदेश भी गया है।

ग्राम पंचायत देवलापाठ के लोगों ने इस फैसले का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि नरेंद्र बिंझवार के नेतृत्व में गांव का चहुंमुखी विकास होगा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.