March 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

वार्ड 22 शिवाजी नगर में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में घर-घर जनसंपर्क, महिलाओं और महिला मंडल का महत्वपूर्ण योगदान

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ आज वार्ड क्रमांक 22, शिवाजी नगर में भाजपा पार्षद प्रत्याशी संतोष राय ‘भैया जी’ और महापौर प्रत्याशी दीदी संजू देवी सिंह राजपूत जी के समर्थन में डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने क्षेत्रवासियों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

 

संतोष राय ‘भैया जी’ अपने मृदुभाषी स्वभाव, सामाजिक सेवा और जनहितकारी कार्यों के लिए क्षेत्र में प्रसिद्ध हैं। वे हमेशा जन समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहते हैं और उनकी सक्रियता ने उन्हें जनता के बीच लोकप्रिय बनाया है। उनके नेतृत्व में वार्ड 22 को बेहतर विकास और स्वच्छ प्रशासन मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

वहीं, महापौर प्रत्याशी दीदी संजू देवी सिंह राजपूत जी अपने सशक्त नेतृत्व और प्रशासनिक क्षमता के लिए पहचानी जाती हैं। वे महिलाओं और समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनके नेतृत्व में नगर निगम में पारदर्शिता और विकास कार्यों में तेजी आने की संभावना है।

इस जनसंपर्क अभियान में शिवाजी नगर की महिलाओं और महिला मंडल का भी विशेष योगदान रहा। महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में भाग लिया और अपने परिवारों तथा समाज को भाजपा के पक्ष में मतदान के लिए प्रेरित किया।

जय भाजपा, तय भाजपा” के नारे के साथ यह जनसंपर्क अभियान भाजपा के प्रति बढ़ते जनसमर्थन का प्रमाण बन रहा है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.