August 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

हसदेव वार्ड 01 में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में महिला स्वसहायता समूह की बैठक और जनसंपर्क अभियान

1 min read

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा।****/ नगर निगम चुनाव में भाजपा महापौर प्रत्याशी दीदी संजू देवी राजपूत और वार्ड क्रमांक 48 (हसदेव क्रमांक 01) की पार्षद प्रत्याशी दीदी राधा महंत के समर्थन में मंगलवार को श्याम नगर और सिंचाई कॉलोनी, दर्री में महिला स्वसहायता समूह की बैठक एवं घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाया गया।

 

इस अभियान में भाजपा मंडल मिडिया प्रभारी श्री धनंजय कश्यप, शक्ति केंद्र संयोजक गुरेंद्र साहू, चंद्रिका मरकाम, कौशल यादव, बूथ अध्यक्ष शिव कुमार राठौर सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। महिलाओं की बड़ी संख्या में भागीदारी दिखी, जिनमें राम कुमारी राठौर, सावित्री राठौर, कीमी सिंह, कल्पना कश्यप, सिम्मी कश्यप, शशि कश्यप, कोमल दुबे, सावित्री टंडन, विमला पाठक, अनीता यादव, ललिता कौशिक, सत्या कौशिक, गुड्डी राव, नर्मदा पटनवार, माहेश्वरी देवांगन आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।

बैठक में उपस्थित महिलाओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में कमल छाप पर मतदान करने का संकल्प लिया और नगर निगम में भाजपा सरकार बनाने का आह्वान किया। जनसंपर्क अभियान के दौरान मतदाताओं से भाजपा को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की गई।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.