July 3, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

महिला शक्ति ने किया भाजपा महापौर प्रत्याशी संजू देवी राजपूत का भव्य स्वागत

  त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा।****/ भारतीय जनता पार्टी की नीति में महिला सशक्तिकरण हमेशा से एक महत्वपूर्ण पहलू रहा है, जहां हर कदम पर सुरक्षा और हर फैसले में प्रगति सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया है। इसी कड़ी में, कोरबा नगर निगम चुनाव में भाजपा की महापौर प्रत्याशी श्रीमती संजू देवी राजपूत के प्रचार कार्यक्रम के दौरान महाराणा प्रताप नगर वार्ड क्रमांक 27 की नारी शक्ति ने उनका पुष्पमालाओं से भव्य स्वागत किया और उनके विजय की कामना की।

इस अवसर पर महिलाओं ने भाजपा की नीतियों का समर्थन करते हुए कहा कि नगर निगम में भाजपा की सरकार बनना महिलाओं की सुरक्षा और विकास के लिए जरूरी है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि इस बार नगर निकाय चुनाव में भाजपा के पक्ष में भारी मतदान करें और महापौर एवं पार्षद प्रत्याशियों को विजयी बनाकर समाज में सुरक्षा व प्रगति की दिशा में ठोस कदम बढ़ाने में योगदान दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.