July 24, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

भाजपा महापौर प्रत्याशी के चुनावी कार्यालय का भव्य शुभारंभ, जीत के संकल्प के साथ कार्यकर्ताओं में जोश

1 min read

 

 त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा।****/  नगर विधायक एवं वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने शुक्रवार को भाजपा महापौर प्रत्याशी श्रीमती संजू देवी राजपूत के चुनावी कार्यालय का भव्य शुभारंभ किया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश मंत्री श्री विकास महतो, जिलाध्यक्ष श्री मनोज शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान तेज करने का संकल्प लिया। इस दौरान मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि “हर वार्ड, हर बूथ को जीतना हमारा लक्ष्य है। भाजपा सरकार की एक साल की उपलब्धियों और कांग्रेस की 10 वर्षों की विफलताओं को जनता के सामने रखना है। विधानसभा चुनाव में जिस कार्यालय ने ऐतिहासिक जीत का साक्षी बना, उसी स्थान से अब महापौर चुनाव की विजय यात्रा शुरू हो रही है।”

संजू देवी राजपूत ने जताया आभार

भाजपा महापौर प्रत्याशी श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा, “मैं एक साधारण कार्यकर्ता हूं, और पार्टी ने मुझे जो यह बड़ी जिम्मेदारी दी है, उसके लिए मैं आभार व्यक्त करती हूं। टिकट घोषित होने के बाद मात्र तीन दिनों में जिस तरह से जनता और कार्यकर्ताओं का अपार समर्थन और आशीर्वाद मिल रहा है, वह मेरे लिए गर्व की बात है।” उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा इस चुनाव में भी भारी मतों से जीत दर्ज करेगी।

कार्यक्रम में वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति

शुभारंभ समारोह में राजेंद्र अग्रवाल, नवीन पटेल, प्रफुल्ल तिवारी, नरेंद्र देवांगन, संतोष देवांगन, जोगेश लांबा, अशोक चावलानी, पंकज सोनी, सरजू अजय, दीपा राठौर, योगेश जैन, उमा भारती सराफ, मीना शर्मा, रुक्मणि नायर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह देखते ही बन रहा था। सभी ने एकजुट होकर पार्टी प्रत्याशी को विजय दिलाने के लिए पूरे मन से मेहनत करने का संकल्प लिया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.