July 23, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

भाजपा महापौर चुनाव: सुमन अग्रवाल ने पार्टी हित में संजू देवी राजपूत के समर्थन में नाम वापस लिया

1 min read

नगर निगम चुनाव में भाजपा की एकजुटता, संजू देवी बनीं प्रमुख दावेदार

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा****/ कोरबा  नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी से महापौर पद के लिए नामांकन दाखिल करने वाली श्रीमती सुमन अग्रवाल ने पार्टी हित में अपना नामांकन वापस ले लिया है। उन्होंने भाजपा की अधिकृत महापौर प्रत्याशी संजू देवी राजपूत के समर्थन में यह निर्णय लिया।

सुमन अग्रवाल ने अपने बयान में कहा कि वह भाजपा की नीतियों और संगठन की एकता को सर्वोपरि मानती हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से विचार-विमर्श के बाद उन्होंने संजू देवी राजपूत को समर्थन देने का निर्णय लिया।

भाजपा के स्थानीय नेतृत्व ने इस फैसले की सराहना की है और इसे पार्टी की एकता व अनुशासन का प्रतीक बताया है। इससे महापौर चुनाव में भाजपा को मजबूती मिलने की संभावना जताई जा रही है।

इस घटनाक्रम के बाद अब संजू देवी राजपूत भाजपा की ओर से महापौर पद की मुख्य उम्मीदवार होंगी। पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक इस निर्णय का स्वागत कर रहे हैं और चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत झोंकने का संकल्प ले रहे हैं।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.