July 23, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

भाजपा प्रत्याशी प्रमोद सोना जी के चुनाव कार्यालय का भव्य उद्घाटन

 

बांकी मोंगरा नगर पालिका वार्ड क्रमांक 10 में भाजपा की जीत की मजबूत नींव रखी गई

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ बांकी मोंगरा नगर पालिका वार्ड क्रमांक 10 में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्री प्रमोद सोना जी के चुनाव कार्यालय का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में शामिल होकर सभी ने भाजपा प्रत्याशी को शुभकामनाएँ दीं और इस कार्यालय को केवल एक भवन नहीं, बल्कि सेवा और समर्पण का केंद्र बताया। उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में चुनाव को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम में स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों और पार्टी पदाधिकारियों ने भाजपा की विचारधारा और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोश और संकल्प के साथ यह विश्वास व्यक्त किया कि इस चुनाव में भाजपा की विजय निश्चित है!

भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों पर भरोसा

इस अवसर पर उपस्थित नेताओं ने भाजपा सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों की चर्चा की और जनता से अपील की कि वे विकास और सुशासन की इस यात्रा में भाजपा का साथ दें।

बांकी मोंगरा में यह कार्यालय भाजपा की विजय यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित होगा!

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.