July 22, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

वार्ड क्रमांक 32, पोंडीबहार कॉलोनी में भाजपा पार्षद प्रत्याशी चंद्रकली शिव जायसवाल ने शुरू किया डोर-टू-डोर प्रचार, मतदाताओं का मिल रहा आशीर्वाद

1 min read

  त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ पोंडीबहार कॉलोनी, हसदेव एक्सप्रेस न्यूज: वार्ड क्रमांक 32 स्थित पोंडीबहार कॉलोनी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पार्षद प्रत्याशी चंद्रकली शिव जायसवाल ने अपने चुनाव प्रचार अभियान को तेज कर दिया है। उन्होंने डोर-टू-डोर जाकर मतदाताओं से जनसंपर्क किया और अपने पक्ष में समर्थन मांगा।

प्रचार के दौरान पोंडीबहार कॉलोनी के नागरिकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और समर्थन देने का आश्वासन दिया। चंद्रकली शिव जायसवाल ने मतदाताओं से संवाद करते हुए भाजपा की विकास योजनाओं और अपनी भावी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने वार्ड के समग्र विकास और नागरिक सुविधाओं के सुधार का संकल्प लिया।

वार्ड में मतदाताओं से मिल रहे अपार समर्थन से उत्साहित चंद्रकली शिव जायसवाल ने कहा कि वे जनता की सेवा के लिए पूरी तरह समर्पित हैं और वार्ड के विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का हरसंभव प्रयास करेंगी।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.