July 22, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा निकाय चुनाव 2025: विकास रंजन महतो बने भाजपा के गेम चेंजर, कांग्रेस के लिए कड़ी चुनौती

1 min read

 

आधुनिक कोरबा के वादे के साथ भाजपा मजबूत, कांग्रेस बैकफुट पर

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ निकाय चुनाव 2025 में विकास रंजन महतो भाजपा के प्रमुख चेहरा बनकर उभरे हैं। उनकी नेतृत्व क्षमता और युवाओं में जबरदस्त लोकप्रियता ने कांग्रेस के लिए चुनावी समीकरण बिगाड़ दिए हैं। भाजपा का वादा है कि कोरबा को एक आधुनिक, स्वच्छ और सुविधाजनक शहर बनाया जाएगा। पार्टी का फोकस साफ-सफाई, सड़क सुधार, पानी की उपलब्धता और युवाओं को रोजगार दिलाने पर है।

 

कांग्रेस के लिए मुश्किलें बढ़ीं

कोरबा नगर निगम पर पिछले 10 वर्षों से काबिज कांग्रेस को इस बार विकास रंजन महतो के उभार से कड़ी चुनौती मिल रही है। उनके युवा नेतृत्व और रणनीतिक पकड़ ने कांग्रेस को बैकफुट पर धकेल दिया है। भाजपा का प्रचार अभियान नई ऊर्जा और जोश के साथ आगे बढ़ रहा है, जिससे कांग्रेस की चुनावी रणनीति प्रभावित हो रही है।

क्या कहते हैं जानकार?

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, विकास रंजन महतो भाजपा के लिए इस चुनाव में गेम चेंजर साबित हो सकते हैं। उनका जमीनी जुड़ाव, नेतृत्व क्षमता और ऊर्जावान व्यक्तित्व कोरबा में भाजपा को एक मजबूत विकल्प के रूप में स्थापित कर रहा है।

कोरबा की राजनीति में बड़ा बदलाव संभव

कोरबा में यह चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं बल्कि राजनीतिक दिशा बदलने का संकेत दे रहा है। भाजपा के लिए यह चुनाव विकास रंजन महतो के नेतृत्व का चुनाव बन गया है। जहां लखनलाल देवांगन का अनुभव पार्टी की रीढ़ बना हुआ है, वहीं विकास की युवा ऊर्जा भाजपा कोरबा को नई ऊंचाइयों तक ले जा रही है।

क्या कोरबा में इस बार सत्ता परिवर्तन होगा? क्या भाजपा विकास रंजन महतो के नेतृत्व में कांग्रेस का गढ़ ढहा पाएगी? निकाय चुनाव 2025 इन सभी सवालों का जवाब देगा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.