February 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा जीत का परचम लहरायेगी – चैतराम अटामी*

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा राहुल दंतेवाड़ा ****। भारतीय जनता पार्टी के दंतेवाड़ा के नगरीय निकाय प्रत्याशी और पार्षद पद के सभी प्रत्याशीयों ने एक साथ रैली निकालकर नामांकन दाखिल किया । नामांकन रैली से पूर्व भाजपा कार्यालय में सब एकत्रित हुए, विधायक चैतराम अटामी एवं जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता ने सभी प्रत्याशियों एवं कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया ।
इसी तारतम्य में विधायक चैतराम अटामी ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी विधानसभा, लोकसभा और उपचुनाव के बाद अब नगरीय निकाय पंचायत चुनाव में भी ऐतिहासिक जीत हासिल करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देते हुए कहा कि नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत से जीत का परचम लहरायेगी। भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है, कांग्रेस के पास कोई चेहरा नहीं है। भाजपा कार्यकर्ताओं को बिना विलम्ब किये चुनावी मैदान में पूरी ताकत के साथ जुट जाना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी ने आप सभी प्रत्याशियों पर विश्वास जताया है, आपको प्रचण्ड मतों से जीत दर्ज कर भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाना है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.