February 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा के तिलक भवन स्थित प्रेस क्लब में भाजपा के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा पत्रकारों से मिले

 

 इस दौरान छत्तीसगढ़ के उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन, जोगेश लांबा, डॉ राजीव सिंह, अशोक चावलानी, संतोष देवांगन भी उपस्थित रहे।

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  मनोज शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत पत्रकारिता से की थी। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन और वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें कोरबा जिले में पार्टी को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने पत्रकारों को इस जिम्मेदारी में महत्वपूर्ण भागीदार बताया।

मनोज शर्मा ने कहा कि उनके अध्यक्ष बनने के तुरंत बाद नगर निगम और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव शुरू हो गए हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि भाजपा के उम्मीदवार इन चुनावों में जीत हासिल करेंगे और पूरे जिले में भाजपा का परचम लहराएंगे। शर्मा ने दावा किया कि पिछले 10 सालों में विपक्ष के कार्यकाल के दौरान कोरबा का विकास रुक गया था। उन्होंने कहा कि यदि इस बार भाजपा का महापौर बनता है, तो कोरबा शहर के विकास को गति दी जाएगी।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उनकी कार्यकारिणी का विस्तार नगर निगम और पंचायत चुनावों के बाद किया जाएगा।

इस अवसर पर लखन लाल देवांगन ने भी भाजपा की नीतियों और विकास की योजनाओं पर चर्चा की।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.