February 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

हमारा संविधान विश्व के लिए प्रेरणा:किरण देव*

 

 

*भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने भाजपा प्रदेश व जिला कार्यालय में किया ध्वजारोहण*

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा *रायपुर****/ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर एवं जिला कार्यालय एकात्म परिसर में ध्वजोत्तोलन किया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि यह हमारा राष्ट्रीय पर्व है और हम सब मिलकर पूरे उत्साह के साथ मनाते हैं। यह हमारे संविधान का पर्व है। इस दिवस को पूरे देश में गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। अलग अलग समाज, वर्ग, जाति, संप्रदाय मिलकर सम्मिलित रूप से एक साथ मनाते हैं। श्री देव ने सभी को गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी।

इस दौरान प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने प्रदेश वासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा इस दिन पर हम हमारे संविधान के प्रति अपनी निष्ठा और समर्पण को और मजबूत करने का संकल्प लिए है।भारत का संविधान पूरे विश्व के सबसे उच्च कोटि के संविधानों के माना जाता है जिसमें भारत के हर वर्ग हर जाति के अधिकार सुरक्षित करने के प्रावधान है।

इस दौरान प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, प्रदेश कार्यालय प्रभारी नरेश चंद्र गुप्ता, छगनलाल मूंदड़ा, किशोर महानंद, अशोक पांडेय, डॉक्टर विजय शंकर मिश्रा, विधायक मोतीलाल साहू, नंदकुमार साय, राजीव अग्रवाल, डॉ. सलीम राज, शंभू गुप्ता, मीनल चौबे, विभा राव, चन्नी वर्मा, बजरंग खंडेलवाल, नेहरू निषाद, अमरजीत सिंह छाबड़ा, अमित महेश्वरी, सत्यम दुवा, राजेश पांडेय, शैलेंद्री परगनिहा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
——————-

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.