July 22, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

*कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने 76 वें गणतंत्र दिवस पर दंतेवाड़ा में किया ध्वजारोहण*

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा दंतेवाड़ा राहुल ****/ भारत के 76 वें गणतंत्र दिवस के राष्ट्रिय समारोह में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रीड़ांगन,दन्तेवाड़ा में केदार कश्यप कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन वन एवं जलवायु परिवर्तन ,जल संसाधन कौशल विकास ,सहकारिता ,संसदीय कार्य विभाग एवं प्रभारी मंत्री ,दंतेवाड़ा के मुख्य आतिथ्य में ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ | कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली | कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने प्रदेशवासियों को 76 वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाये दी | कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने कहा की आज गणतंत्र दिवस है पहली बार गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 1950 को मनाया गया था। संविधान सभा ने राष्ट्र को संविधान 26 नवंबर 1949 को समर्पित किया था। भारतीय संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है, जिसमें देश के हर नागरिक को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार दिया गया है , आप सभी को देश से प्यार और देशभक्ति से भरे पर्व गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ |

इस 26 जनवरी को, उन नायकों को याद करें जिन्होंने हमें आज़ादी दिलाई, साहसपूर्वक सपने देखकर उनकी स्मृति का सम्मान करें।भारत की विविधता और एकता का गर्व के साथ जश्न मनाएँ।दंतेवाड़ा आगमन पर कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने बस्तर की आराध्य देवी माँ दंतेश्वरी के दरबार पहुँच सह परिवार पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की | इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता समेत भाजपा पदाधिकारी व स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे |

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.