March 28, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

 त्रिनेत्र टाइम्स दंतेवाड़ा राहुल ****/ भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ के संगठन की जवाबदारी पुनः जगदलपुर विधायक किरण देव को सौंपी है | भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष किरण देव 21 जनवरी को बस्तर की आराध्य देवी माँ दंतेश्वरी के पावन धरा दंतेवाड़ा आएंगे | भाजपा जिला कार्यालय चितालंका दंतेवाड़ा में आगामी सुनिश्चित प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी | प्रदेश अध्यक्ष किरण देव 21 जनवरी को पुनः नियुक्ति के पश्चात प्रथम प्रवास पर दंतेवाड़ा पहुंचेंगे बस्तर की आराध्य देवी माँ दंतेश्वरी के दरबार पहुंचकर देवी दर्शन करेंगे | इस दौरान जावंगा गीदम से लेकर दंतेवाड़ा मंदिर चौक तक जगह जगह भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, विभिन्न समाज प्रमुख प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के भव्य स्वागत की तैयारियों में जुट गए है | दंतेवाड़ा व गीदम नगर में साज़ सजावट,बैनर एवं पोस्टर लगाये जायेंगे,युवा मोर्चा को नगर के साज सजावट की जिम्मेदारी दी गयी है जिसके तैयारी में युवा मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता जुट गए है | विधायक चैतराम अटामी व जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता ने बैठक में आगामी प्रदेश अध्यक्ष के प्रवास की तैयारियों का जायजा लिया एवं कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने हेतु पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी | इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री धीरेन्द्र प्रताप,उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा,जनपद अध्यक्ष सुनीता भास्कर,मंडल अध्यक्ष दंतेवाड़ा जय भंसाली,पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीष सुराना,मंडल अध्यक्ष गीदम सुधराम भास्कर,पूर्व जनपद उपाध्यक्ष कुलदीप ठाकुर,पूर्व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष महावीर महेश्वरी,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कुणाल ठाकुर,गीदम मंडल महामंत्री उरदो ठाकुर,शैलेश अटामी,पूर्व मंडल अध्यक्ष जयदयाल नागेश,मंडल महामंत्री रुपन मंडल,दीनानाथ,बैरागी,चंद्रपाल भदौरिया,आशीष चौहान,गोविन्द तिवारी,राजेश बोरबन,पार्षद लता मरकाम,पंकज शर्मा,विधायक प्रतिनिधि मोहन ठाकुर,लक्ष्मी यादव,भूपेंद्र,शम्भू वट्टी समेत समस्त भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित हुए |

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.