February 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/इस बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश साहू, नरेंद्र विझवार एवं मनीषकर कश्यप ने की। बैठक में प्रदेश पार्टी के निर्देशानुसार जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत त्रिस्तरीय चुनाव की तैयारियों पर चर्चा हुई।

मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जनपद उपाध्यक्ष मनोज झा, पूर्व मंडल अध्यक्ष नारायण जायसवाल, विनोद साहू, वाल सिंह ठाकुर, रमेश कुमार महतो, भुवन लाल कंवर, जगदीश यादव और बलराम वैष्णव उपस्थित रहे। मंडल महामंत्री चतुर कश्यप, मालिक राम राजवाड़े, झामलाल साहू, प्रवीण उपाध्याय, संजू वैष्णव और अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भी बैठक में भाग लिया।

बैठक में चुनाव की रणनीतियों, संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने सभी कार्यकर्ताओं को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

बैठक में भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने पार्टी की नीतियों और चुनावी तैयारियों को लेकर उत्साह दिखाया। समरसता भवन में आयोजित यह बैठक संगठन की एकता और मजबूती का प्रतीक बनी।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.