February 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


* नई रणनीतियों पर हुई चर्चा
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा *****/ जिले में कैश कलेक्शन और एटीएम लोडिंग के दौरान सुरक्षा को लेकर जिला पुलिस प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी की अध्यक्षता में उक्त बैठक पुलिस अधीक्षक कार्यालय, कोरबा के सभागार में हुई, जिसमें जिले भर के बैंकों के प्रबंधक, आबकारी विभाग के अधिकारी और कलेक्शन एजेंसियों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
बैठक का मुख्य उद्देश्य एटीएम और कैश कलेक्शन के दौरान होने वाली उठाईगिरी, लूट और बिना देखरेख के एटीएम से पैसे निकालने की संभावित घटनाओं को रोकने के उपायों पर चर्चा करना था। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने इस मामले में सख्त सुरक्षा दिशा-निर्देश जारी किए, ताकि इन घटनाओं से बचा जा सके और संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जा सके।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.