August 12, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


मंगलवार दिनांक 14 जनवरी 2025.

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/    प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी श्री अय्यप्पा सेवा समिति,SECL कोरबा द्वारा मकर संक्रांति के पावन पर्व पर मकर संक्रांति पूजा उत्सव का आयोजन, मंगलवार 14 जनवरी,2025 को किया जा रहा है। सभी भक्तजनों से विनम्र अनुरोध है कि उक्त पूजा उत्सव में सम्मिलित होकर भगवान श्री अय्यप्पा का आशीर्वाद प्राप्त करें।
मकर संक्रांति भारत के प्रमुख पर्व में से एक है। यह पर्व पूरे भारतवर्ष में मनाया जाता है।यह , पौष माह में सूर्य देव जिस दिन धनु राशि को छोड़ कर मकर राशि में प्रवेश करते हैं, उसी दिन इस पर्व को मनाया जाता है। वर्तमान शताब्दी में यह पर्व जनवरी माह के चौदवें या पंद्रहवें दिन ही पड़ता है।14 या 15 जनवरी के बाद से सूर्य उत्तर दिशा की ओर अग्रसर होता है। इसी कारण इस पर्व को उत्तरायण भी कहते हैं। वैज्ञानिक दृष्टि से इस का मुख्य कारण पृथ्वी का निरंतर 6 महीने की समय अवधि के उपरांत दक्षिण से उत्तर की ओर गतिमान होता है, और यह एक प्राकृतिक प्रक्रिया है।

शाम 4 बजे से सीता मनी से भगवान श्री अय्यप्पा स्वामी की शोभा यात्रा निकलेगी।
सभी भक्तगण से अनुरोध है कि वे इस यात्रा में सम्मिलित होये.
राजेश सी एस
अध्यक्ष
अय्यप्पा सेवा समिति
कोरबा

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.