February 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ जिले के युवा व्यापारी, समाजसेवी राहुल अग्रवाल को राजधानी दिल्ली में दैनिक भास्कर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान के हाथों प्राइड आफ सेंट्रल इंडिया सम्मान मिला। उनकी अनुपस्थिति में उनके पिता पवन अग्रवाल ने अवार्ड लिया।
देश की राजधानी दिल्ली के होटल हयात रेजीडेंसी में दैनिक भास्कर के द्वारा आयोजित प्राइड आफ सेंट्रल इंडिया में कोरबा जिले के युवा व्यापारी राहुल अग्रवाल को प्राइड ऑफ सेंट्रल इंडिया अवार्ड उनके द्वारा कम आयु में बिजनेस को ऊँचे ले जाना अपने अनुभव और लंदन से एमबीए डिग्री का अनुभव है, और घर के सदस्यों और पितरों का आशीर्वाद से मिला है। इनके अलावा सामाजिक कार्य, गौ सेवा में इनका अनुकरणीय योगदान रहा है। इन्हीं कार्यों के चलते दिल्ली में दैनिक भास्कर द्वारा आयोजित कार्यक्रम उन्हें केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान के हाथों प्राइड आफ सेंट्रल इंडिया सम्मान मिला है।
कोरबा के युवा राहुल को यह सम्मान कोरबा के लिये गौरव की बात है, राहुल को मिले इस सम्मान पर अन्तर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन परिवार सहित विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक संगठनों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सम्मान से अभिभूत समाजसेवी पवन अग्रवाल कोरबा ने कहा है कि आज यह सम्मान पूरे कोरबा जिले की जनता को समर्पित है, तथा सभी के सहयोग एवं आशीर्वाद से किए जाने वाले कार्यों का यह प्रतिफल है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.