March 28, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/   भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष वैशाली रत्नपारखी ने कोरबा महापौर पद के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है। वैशाली ने अपने संगठनात्मक और राजनीतिक अनुभव के आधार पर यह दावा किया है।

उनका राजनीतिक सफर उल्लेखनीय रहा है। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, और झारखंड में चुनाव प्रचार में सक्रिय भूमिका निभाने के साथ ही कोरबा लोकसभा चुनाव में महिला संपर्क प्रमुख का दायित्व निभाया। उन्होंने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान में जिला संयोजिका और राष्ट्रीय सेविका समिति में बिलासपुर विभाग कार्यवाहिका के रूप में काम किया है। व्यापारी प्रकोष्ठ में जिला मंत्री और 2004-2009 के दौरान शिवाजी नगर/निहारिका वार्ड की पार्षद रहीं।

 

वैशाली ने भाजपा के अनेक आंदोलनों और अभियानों में भी सक्रिय योगदान दिया है। उनका अनुभव और समर्पण उन्हें महापौर पद के लिए मजबूत उम्मीदवार बनाता है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.