February 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


* गोपाल राय सोनी मर्डर केस का खुलासा करने लगाए जा रहे कयास
त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा ****/ पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बिलासपुर द्वारा 12 जनवरी 2025 को दोपहर 12:00 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय कोरबा के सभागार में अत्यंत संवेदनशील प्रकरण का खुलासा किया जाना है।
तद्संबंध प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल एवं अन्य मीडिया सहयोगियों से अनुरोध किया गया है कि नियत समय पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय कोरबा में उपस्थित होने का कष्ट करें। इसकी जानकारी कोरबा जिला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा दी गई है। कयास लगाया जा रहा हैं की टी.पी. नगर सराफा व्यवसाई गोपाल राय सोनी मर्डर की गुत्थी शायद पुलिस ने सुलझा ली है, इसी विषय में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पत्रकार वार्ता की गयी हैं। उक्त मामले में कातिल को पकड़ने के लिए पुलिस ने काफी एड़ी चोटी का जोर लगा दिया था, साथ ही इस गुत्थी को सुलझाने विशेष टीम का गठन भी किया गया था। जिसकी कमान डायरेक्ट बिलासपुर रेंज के आईजी और जिले के पुलिस कप्तान के देख-रेख में किया जा रहा था।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.