February 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

*पूज्य संत श्री लाल दास,धरम कौशिक ,अमर अग्रवाल,रामू रोहरा, अमित चिमनानी सहित नेतागण रहे मौजूद*

*मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भगवान झूलेलाल की पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद* *कहा सिंधी समाज बेहद सभ्य व सेवा भावी समाज*

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा बिलासपुर,/रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय चकरभांठा में पूज्य सिंधु समाज द्वारा आयोजित चालिहा महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने भगवान झूलेलाल की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ राज्य की सुख समृद्धि एवं खुशहाली के लिए आशीर्वाद लिया। पूज्य सिंधु अमरनाथ आश्रम के संत श्री सांई लाल दास साहेब की नमन करते हुए अभिनंदन किया।
श्री साय ने कहा कि पूज्य संत लाल दास जी ने जो 40 दिन का उपवास रखा है उससे प्रदेश में खुशहाली आएगी। तप,पूजा पाठ यही हम सबकी ताकत है।श्री साय ने कहा कि वरुण अवतार भगवान झूलेलाल जी का अवतरण भी 40 दिन के सामूहिक तप के बाद हुआ साईं लाल दास साहेब उसी परम्परा को आगे बढ़ा रहे है सिंधी समाज धर्म प्रेमी सेवा भावी समाज है आप सभी से मिलकर बहुत खुशी हुई।

 

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सिंधी समाज के लोग शिक्षित, समृद्ध एवं सेवाभावी होते है। अधिकांश समय वे समाज सेवा के काम में लगे रहते हैं। अपने पुरूषार्थ के बल पर वे देश में अच्छा मुकाम हासिल किये हैं। उन्होंने समाज की उत्तरोत्तर प्रगति के लिए कामना की। मुख्यमंत्री ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि सिंधी समाज ने देश के विभाजन की विभीषिका को झेला है। अनेक कष्ट उठाए। इसके बावजूद वे हार नहीं माने और अपनी जीवटता एवं आपसी सहयोग की बदौलत तरक्की के रास्ते पर चल पड़े हैं। विधायक श्री धरमलाल कौशिक ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि महोत्सव में देश-विदेश से श्रद्धालु आते हैं। उनकी सेवा भाव देखने योग्य होती है। इस दौरान आयोजित चिकित्सा शिविर में बड़े-बड़े डॉक्टर आते हैं। सिंधी समाज के गणमान्य नागरिक व भाजपा नेता श्री अमित चिमनानी ने स्वागत भाषण दिया।

विधायक धरम लाल कौशिक ने पूज्य सिंधु अमर धाम के सेवा कार्यों की जानकारी दी।उन्होंने कहा कि
चालीहा महोत्सव का कल समापन है देश भर से 30 हजार से अधिक श्रद्धालु गण का आना होगा।मुख्यमंत्री जी उसी समापन के अवसर पर आए है हम उनका स्वागत और आभार करते है।

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी ने अपने संबोधन में विष्णु सरकार की तारीफ करते हुए कहा ,अपराधी और नक्सली के ऊपर कार्यवाही होवत हे ठाय ठाय,कांग्रेसी मन अकबका गे हे बकत हे आय बाय,काबर के विष्णु देव सरकार में जनता के काम होवत हे साय साय। अमित ने कहा पूज्य संत लाल दास साहेब का तप छत्तीसगढ़ के लोगो के जीवन में खुशहाली लाएगा। उन्होंने सिंधु अमर धाम सहित सिंधी समाज के योगदान को सभी के समक्ष रखा।
कार्यक्रम में स्थानीय विधायक श्री धरमलाल कौशिक, विधायक श्री अमर अग्रवाल, भाजपा प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा,प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी,प्रकाश जैसवानी सहित बड़ी संख्या में सिंधी समाज के श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उत्सव में शामिल हुए।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.