February 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

*छत्तीसगढ़ जवानों की शहादत पर आंसू बहा रहा है ऐसे समय में कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का स्तरहीन बयान पूर्णता निंदनीय है-भाजपा*

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा रायपुर। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष विकास मरकाम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के वीर जवानों की शहादत पर नमन करती है श्रद्धांजलि अर्पित करती है इन्हीं जवानों की भुजाओं की ताकत से देश के आंतरिक सुरक्षा के सबसे बड़े खतरे नक्सलवाद अब समाप्ति की ओर है।
आज जब पूरा छत्तीसगढ़ जवानों की शहादत पर आंसू बहा रहा है ऐसे समय में कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का स्तरहीन बयान पूर्णता निंदनीय है। दीपक बैज जी बस्तर निवासी हैं लेकिन लगता है भाजपा मंडल अध्यक्ष से हार के बाद वे वापस अपने घर नहीं जा पा रहे हैं। इसीलिए उन्हें मालूम नहीं है कि देश के गृह मंत्रीअमित शाह के संकल्प व निर्देश से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा के प्रयासों और इन्हीं जांबाज़ जवानों के मेहनत से एक साल में ढाई सौ से अधिक नक्सली मार गिराए गए हैं। 1200 से अधिक नक्सली या तो गिरफ्तार हो गए हैं या उन्होंने आत्म समर्पण कर दिया है।
मरकाम ने कहा सरकार की स्पष्ट नीति है की गोली का जवाब गोली और जो नक्सली आत्मसमर्पण करना चाहते हैं उनके लिए स्पष्ट पुनर्वास नीति। छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार क्षेत्र का विकास जनता के हित में हो इस हेतु नियद नेलानार योजना के तहत नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में राशन दुकान, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क और बिजली की त्वरित व्यवस्था कर रही है।
उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष से पूछा कि दीपक जी दिमाग पर जरा जोर डालकर बताइए कि पिछले 5 वर्ष में आपने नक्सल उन्मूलन के लिए क्या-क्या कार्य किया। कितने मुठभेड़ किये, कितनी गिरफ्तारियां की, नक्सली पप्रभावित क्षेत्र में विकास के क्या कार्य किया। अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष विकास मोर कम ने दीपक व्यास को नसीहत देते हुए कहा कि सिर्फ गाल बजाने से आपकी आपकी पार्टी की स्तरहीन सोच ही सामने आती है

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.