February 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

*भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा : कांग्रेस द्वारा पैदा किए गए भरोसे के संकट को खत्म कर शासन और लोकतंत्र के प्रति विश्वास को बहाल करना भाजपा सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि*

त्रिनेत्र टइम्स  *रायपुर।**** भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणसिंह देव ने सोमवार को प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए निर्णयों का स्वागत करते हुए कहा है कि कैबिनेट निर्णय में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली प्रदेश भाजपा सरकार ने चावल मिलों का पूर्ववर्ती भूपेश सरकार के कार्यकाल की बकाया राशि के भुगतान का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। श्री देव ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने किसानों को तो ठगा ही था; वादा करने और बाकायदा एग्रीमेंट करने के बावजूद चावल उद्योग की पीठ में छुरा भोंका था। भाजपा सरकार ने पूर्व शासन द्वारा किए एग्रीमेंट का भी सम्मान किया है। इससे न केवल चावल उद्योग को लाभ मिलेगा, इस उद्योग से जुड़े श्रमिकों से लेकर सभी लाभान्वित होंगे बल्कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था में भी और अधिक मजबूती आएगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि अभी तक 1800 करोड़ रुपये प्रोत्साहन राशि दी जा चुकी है। कांग्रेस के समय का 600 करोड़ भी भुगतान हुआ है। यहां यह विशेष तौर पर ध्यान देने की बात है कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने पिछले दिनों ही दाल-चावल आदि पर मंडी शुल्क माफ करने का निर्णय लिया है। भाजपा सरकार की मंशा यही है कि प्रदेश की खाद्य सुरक्षा सुदृढ़ होने के साथ-साथ अपना प्रदेश एक्सपर्ट हब बन जाय। हमारे लोग नेशनल/ग्लोबल प्रतिस्पर्धा में अगली पंक्ति में खड़े दिखें। मंडी शुल्क माफ करने में भी सवाल कांग्रेस के विश्वासघात के विरुद्ध भाजपा के ‘विश्वास बहाली’ का ही है। श्री देव ने याद दिलाया कि कांग्रेस ने अपने कथित ‘जन घोषणा पत्र’ में मंडी शुल्क माफ करने की बात की थी, लेकिन हर बड़े वादे की तरह इसमें भी कांग्रेस ने सत्ता में आने के बाद शुल्क माफ करने की बात तो छोड़िए, उसे बढ़ाकर दुगना कर दिया था। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इसे एक सूत्र वाक्य की तरह इस तरह समझ सकते हैं कि हर विषय में कांग्रेस द्वारा पैदा किए गए भरोसे के संकट को खत्म कर शासन और लोकतंत्र के प्रति विश्वास को बहाल करना भाजपा सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि है और इसे इतिहास याद रखेगा।
—————–

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.