July 3, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया, बिलासपुर इकाई द्वारा 1 दिवसीय ट्रेकिंग और प्रशिक्षण बांसनाला, ग्राम बेलगहाना में आयोजित किया।
बिलासपुर इकाई के सचिव शैलेश शुक्ला एवं अध्यक्ष भास्कर चौरसिया के नेतृत्व में उक्त कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 70 सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम में 8 किमी ट्रेकिंग, भोजन, प्रमाणपत्र वितरण और ग्राम के शासकीय विद्यालय के छात्रों द्वारा एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी शामिल था। उन्होंने प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए नगद पुरस्कार प्रदान किया। Yhai के सदस्यों ने ग्रामीणों को कंबल भी बांटे। ग्राम के छात्रों को कॉपी, कम्पास, पेन, पेंसिल आदि अध्ययन सामग्री का भी वितरण किया।
प्रतिभागी, ग्रामीणों ने समग्र कार्यक्रम का आनंद लिया। बिलासपुर इकाई कार्यक्रम में भिलाई, रायपुर व कोरबा इकाई के सदस्य भी शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष संदीप सेठ भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.