July 3, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ स्लम बस्ती के लिए निकली मोबाइल मेडिकल यूनिट में सवार एरिया मैनेजर रास्ते में उतरने के बाद लापता हो गया। परिजन ने पुलिस को उसके गुमशुदगी की सूचना दी। शहर के इतवारी बाजार में किराना दुकान का संचालन करने वाले सलीम शेख का पुत्र शाहनवाज शेख मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत चलने वाले मोबाइल मेडिकल यूनिट का एरिया मैनेजर है। वह प्रतिदिन की तरह शुक्रवार की सुबह घर से ड्यूटी पर पहुंचा था। जहां से सुबह 8 बजे मोबाइल मेडिकल यूनिट लेकर स्टाफ के साथ स्लम बस्ती के लिए रवाना हुआ था। रास्ते में ट्रांसपोर्ट नगर में बंगाली चाल के पास वैन रुकने के बाद वह लापता हो गया। उसका मोबाइल वैन में ही चार्ज पर लगा हुआ मिला। देर तक स्टाफ ने शाहनवाज को नहीं देखा तो उसके कहीं जाने की सोचकर ध्यान नहीं दिया।
दूसरी ओर शाहनवाज दोपहर में न तो नमाज के लिए पहुंचा और न ही वापस घर आया। परिजन ने पतासाजी की तो उसके वैन में मोबाइल होने और खुद लापता होने का पता चला। परिजन ने संभावित स्थानों पर खोजबीन की लेकिन पता नहीं चला। ऐसे में शाहनवाज के पिता सलीम ने सीएसईबी चौकी पहुंचकर उसके गुमशुदगी की सूचना दी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.