July 3, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


* सड़क निर्माण मुआवजा से नाखुश हैं ग्रामीण
त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा ****/ जिलान्तर्गत कटघोरा तहसील के ग्राम जुराली में निर्मित्त हो रहा जुराली राष्ट्रीय राजमार्ग 130 में किसानों के नाम पर प्रशासन के द्वारा 107, 116 का प्रकरण दर्ज करके किसानों को नोटिस भेजा गया था, जिस पर किसान 26 दिसंबर के बजाय 27 दिसंबर को तहसीलदार कार्यालय पहुंचे।
ग्रामीणों ने तहसीलदार से मुलाकात के बाद एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें सभी के हस्ताक्षर हैं। इस पर तहसीलदार ने मुचलका पर सभी ग्रामीणों को रिहा कर दिया। ग्रामीणों का आरोप लगाते हुए कहना है कि प्रशासनिक अधिकारी सड़क के निर्माण के लिए ग्रामीणों को उल्टे-सीधे हथकंडे अपनाकर उन्हें डरा-धमकाकर सड़क निर्माण करना चाहते हैं। जानकारी देते हुए बताया गया की ग्रामीणों को अभी तक 2880 रुपए प्रति वर्ग मीटर की दर से मुआवजा नहीं दिया गया है। कमिश्नर कार्यालय में प्रकरण पंजीबद्ध है जिसकी 2 जनवरी को अगली पेशी है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन लोगों को फंसाना और उलझाना चाहती है, जो की सर्वथा गलत है। ग्रामीणों ने इसे कानूनी प्रक्रिया का दुरुपयोग बताया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.