February 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा शहर की सड़कों पर गाड़ियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इससे सड़क पर यातायात का दबाव बढ़ गया है। रोजाना जाम की स्थिति निर्मित हो रही है। खासकर वर्षों पुराने बने पावर हाउस रोड पर हर दिन जाम की स्थिति निर्मित हो रही है।
शहर के पॉवर हाउस रोड सुनालिया नहर चौक के पास दिन भर जाम की स्थिति निर्मित होती है। चौक के दोनों ओर गाड़ियों की रफ्तार सुस्त पड़ रही है। जाम से छुटकारा दिलाने के लिए यातायात पुलिस की ओर से मोर्चा संभाला गया है, लेकिन चौक पर गाड़ियों की संख्या इतनी अधिक रहती है कि यातायात पुलिस एक ओर से गाड़ियों को आगे बढ़ाती हैं इतनी देर में दूसरी ओर जाम लग जाता है। इसका सबसे बड़ा कारण सड़क की चौड़ाई कम होना माना जा रहा हैं और सड़क के दोनों ओर छोटे छोटे ठेलों का लगना बताया जा रहा है। सुनालिया नहर चौक के पास ठेलों की संख्या अधिक है। लोग यहां अपनी गाड़ियों को खड़ी कर ठेला में सामान खरीदने लगते हैं। ऑटो और बस के चालक भी गाड़ियों को रोककर सवारी बैठाते और उतारते हैं। बाइक या कार को खड़ी कर खरीदी के लिए दुकान में चले जाते हैं। इससे सड़क पर गाड़ियों के चलने के लिए जगह कम पड़ जाती है। एक साथ सुनालिया नहर चौक पर मेनरोड, नहर के दोनों और डीडीएम रोड से गाड़ियां पहुंच जाती है। इससे जाम की स्थिति निर्मित होती है। सुनालिया नहर चौक पर सड़क पर लगने वाले जाम की स्थिति दिन प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है। इसका असर लोगों के साथ-साथ कारोबार पर भी पड़ रहा है।
गौरतलब है कि कोरबा शहर का पावर हाउस मार्ग सबसे व्यस्ततम मार्ग में से एक है। इसके दोनों ओर दुकानें हैं। वर्तमान जरूरत के हिसाब से नहर चौक से लेकर ओवरब्रिज होकर पुराने बस स्टैंड तक की सड़क कम चौड़ी है। इसके बाद भी कुछ व्यापारी अपने सामानों को दुकान के बाहर सड़क पर चढ़ाकर लगा देते हैं। इससे दोपहियों, चारपहिया गाड़ियों को आने-जाने में परेशानी होती है। पार्किंग की समस्या भी गंभीर है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.