July 3, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


*प्रांत के मुखिया मान.विष्णुदेव साय जी के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न होगा*
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा  ****/ छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ की आवश्यक बैठक  को शिक्षक सदन में जिला अध्यक्ष मानसिंह राठिया के नेतृत्व में आयोजित की गई ,बैठक में विशेष रूप से संभागीय उपाध्यक्ष तरुण सिंह राठौर ,संभागीय संगठन मंत्री शंकर दयाल साव उपस्थित थे। बैठक के संबंध में जिला अध्यक्ष मानसिंह राठिया ने बताया कि संगठन का प्रांतीय निर्वाचन विगत माह बागबहार महासमुंद में संपन्न हुआ जिसका प्रांत स्तरीय शिक्षक सम्मेलन सह शपथ ग्रहण समारोह 27 दिसम्बर 2024 को मिनी स्टेडियम कलेक्ट्रेट के पास रायगढ़ में प्रांत के मुखिया माननीय विष्णु देव साय जी के मुख्य आतिथ्य,प्रभारी मंत्री राम विचार नेताम जी के अध्यक्षता व वित्त मंत्री ओ पी चौधरी जी , राज्यसभा सासंद देवेन्द्र प्रताप सिंह जी,रायगढ़ लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया जी के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित की जाएगी ।
उक्त प्रांतीय शिक्षक सम्मेलन को सफल बनाने के लिए कोरबा जिले के सभी विकासखंड से 80 शिक्षक साथी सम्मिलित होने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है ।इसे प्रभावी बनाने के लिए जिला पदाधिकारियों को विकासखंड वार जिम्मेदारी जिला अध्यक्ष द्वारा दी गई।जिसमें दया शंकर साहू उपाध्यक्ष कोरबा,छोटेलाल पटेल कोषाध्यक्ष करतला, धरनीधर साहू संगठन मंत्री कटघोरा ,हबेलसिंह अघरिया सचिव पाली,राधा रमण श्रीवास संभाग उपाध्यक्ष पोड़ी उपरोड़ा ।
बैठक में जिलाध्यक्ष मानसिंह राठिया, संभागीय उपाध्यक्ष तरुण सिंह राठौर, राधारमण श्रीवास, संभागीय संगठन मंत्री शंकर दयाल साव, उपाध्यक्ष दयाशंकर साहू, सचिव हबेलसिंह अघरिया, कोषाध्यक्ष छोटेलाल पटेल , संगठन मंत्री धरनीधर साहू, रामनारायण राजवाड़े, सुखीराम यादव ,सभी विकासखंड अध्यक्ष आर डी श्रीवास,राजेश तिवारी, विनोद जायसवाल, गुलाब दास महंत,एफ एल साहू के साथ सभी पदाधिकारी व शिक्षक साथी उपस्थित थे।
उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील जिला अध्यक्ष मानसिंह राठिया , नव निर्वाचित प्रांताध्यक्ष संजयसिंह ठाकुर, महामंत्री मनोज राय व संभागीय उपाध्यक्ष तरुण सिंह राठौर ने की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.