August 18, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


* पुलिस ने वसूला 1.64 लाख का अर्थदंड
* न्यायालय से छुटेगें वाहन
त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा ****/ ओव्हर स्पीडिंग और ड्रंक एंड ड्राइव के विरुद्ध अभियान चलाते हुए यातायात एवं थाना चौकियों की पुलिस ने ताबड़तोड़ सख्त कार्यवाही की है। विभिन्न मामलों में कुल 347 वाहन चालकों पर कार्यवाही की गई। ओव्हर स्पीडिंग और अन्य मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत इन कार्यवाहियों में 1,64,000 रूपए का समन शुल्क प्राप्त हुआ, जबकि मादक द्रव्य पदारत का सेवन कर वाहन चलाने वाले प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किए जाएंगे जिसका निराकरण न्यायालय से होगा।
कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर संपूर्ण जिले में ओवर स्पीडिंग एवं नशे में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध वीक एंड पर ताबड़तोड़ कार्यवाही की गई।
उल्लेखनीय है कि ओवर स्पीडिंग और ड्रंक एंड ड्राइव सड़क दुर्घटनाओं में प्रमुख कारण रहता है जिसे देखते हुए सप्ताहांत में 21 एवं 22 दिसंबर को संपूर्ण जिले में यातायात सहित सभी थाने, चौकी, पुसके प्रभारियों द्वारा फर्राटेदार तथा मादक द्रव्य पदार्थ का सेवन कर वाहन चलाने वालो पर कार्यवाही की गई । उक्त अभियान के दौरान ओव्हर स्पीडिंग के 68, मादक द्रव्य पदार्थ का सेवन कर वाहन चलाने पर 70 तथा 229 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर यान अधिनियम की अन्य धाराओं में इस प्रकार कुल 347 वाहन चालकों पर कार्यवाही की गई।
कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि ओवर स्पीडिंग एवं ड्रंक एंड ड्राइव पर इसी तरह समय-समय पर अभियान चला सख्त कार्यवाही की जाएगी।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.