February 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा ****/-पश्चिम क्षेत्र अंतर्गत बांकीमोंगरा के कटाईनार चीफ हाउस शिव मंदिर के पास सार्वजानिक मंच का लोकार्पण कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल के द्वारा किया गया। नगर पालिका परिषद सदस्य अश्वनी मिश्रा के पहल पर इस मंच का निर्माण कराया गया। मंच के निर्माण से क्षेत्र के श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिलने उम्मीद जताई जा रही हैं।
विधायक श्री पटेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र की आवश्यकताओं को लेकर हमारा ध्यान आकर्षित कराया गया था। इसे गंभीरता से लेने के साथ स्वीकृत किया गया। निश्चित समय सीमा में सार्वजनिक मंच बनकर तैयार हुआ है और यह लोगों की सेवा में समर्पित है। इससे आने वाले समय में धार्मिक आयोजनों में मदद मिलेगी, इससे लोगों के बीच काफी उत्साह है।
इस लोकार्पण कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष शैल राठौर, अश्विनी मिश्रा, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष मिश्रा, मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष देवकी साहू, विधायक प्रतिनिधि रितेश अग्रवाल, दुर्गेश महंत, विजय बंजारे, भोला नायक, शिवम् ठाकुर, जय महंत निखिल, सिंगोतीया, निखिल शाह, किशोर कुमार, योगेश केवट, संतोष नायक, सोमू महंत सहित स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.